टंग ट्विस्टर्स का मतलब जीभ का लड़खड़ाना अर्थात् बातचीत करने में या कुछ कहने में रुकावट आना | ऐसे हीं बहुत सारे मजेदार Tongue Twisters in Hindi का खजाना हम यहाँ आपके लिए लेकर आए हैं तो चलिए, जीभ की कसरत शुरू करते हैं |
50+ मजेदार टंग ट्विस्टर्स | Tongue Twisters in Hindi
- जोजो को खोजो, खोजो जोजो को | जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो |
- एक ऊँचा ऊँट है, पूँछ ऊँची ऊँट की | पूँछ से भी ऊँची क्या, पीठ ऊँची ऊँट की |
- पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता | पके पेड़ को पकड़े पिंकू, पिंकू पकड़े पका पपीता |
- समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है | समझ समझ कॆ जो ना समझे, मेरी समझ में वो नासमझ है |
- डाली – डाली पर नजर डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली | जिस डाली पर मैंने नजर डाली, वो डाली किसी ने तोड़ डाली |
- खड्ग सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियाँ, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड्ग सिंह |
- भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को क्यों भेजा, जिसमें भेजा हीं नहीं भेजा |
- काला कबूतर सफेद तरबूज, काला तरबूज सफेद कबूतर |
- नंदू के नाना ने नंदू की नानी को नंद नगर मे नागिन दिखाई |
- नजर को नजर की नजर से यूँ न देखो, नजर को नजर की नजर लग जाएगी |
- लपक बबुनिया लपक, अब ना लपकबे तो लपकबे कब |
- चार कचरी कच्चे चाचा चार कचरी पक्के, पक्की कचरी पक्के चाचा कच्ची कचरी पक्के |
- चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चाँदनी चौक पर चाँदनी रात में चाँदी के चम्मच से चटनी चटाई |
- चंदा चमके चमचम, चीखे चौक्कना चोर, चींटी चाटे चीनी, चटोरी चीनी खोर |
- शनिवार को सही समय पर शहद सही पहुँचाना, सही समय पर शहद न पहुँचा साल भर शर्माना |
- आचार का कचरा कचरे के डिब्बे में, कचरे के डिब्बे में आचार का कचरा |
- राधा की बूनी में नीबू की धारा |
- दूध में मलाई, चीनी दूध में मिलाई |
- नीला अंगूर, काला लंगूर |
- उड़ी चिड़ी ऊँची, चिड़ी उड़ी ऊँची |
- डबल बबल गम, बबल डबल |
- कच्चा काँच, पक्का पाँच |
- कच्चा पान, पक्का पान |
- कच्चा पापड़, पक्का पापड़ |
- नदी किनारे किराने की दुकान |
- कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू |
- खो खो खेल के खेल खेल में खो गए |
- कोका कोला, कोकिला का किला |
- ले नियम, दे नियम, दे नियम, ले नियम |
- गया गया को गया मगर गया गया न गया |
- पक पका पक, पका पक पक पका पक |
- नीली रेल, लाल रेल, नीली रेल, लाल रेल |
- कच्ची रोटी खाके रोती, रोटी खाके कच्ची रोती |
- बबूल पर बुलबुल, बुलबुल बबूल पर |
- मैंने उस मोड़ पर मोर को मुड़ते देखा |
- जुगनू जू जून में जूनून से जाएगी |
- राजा गोप गोपाल गोपग्गम दास |
- पीतल के पतीले मे पका पपीता पीला पीला |
Conclusion
अब आप बताइए कि इन मजेदार Tongue Twisters in Hindi को बोलने में आपका जीभ लड़खड़ाया कि नहीं | आप अपनी बात हमें Comment Box के जरिए बता सकते हैं | धन्यवाद!