हम जानते हैं आप मजेदार पहेलियों को खोजते-खोजते यहाँ तक आए हैं, तो समझिए कि आपकी तलाश खत्म हुई | आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं, यहाँ पर हमने आपके मनोरंजन के लिए Majedar Paheliyan in Hindi with Answer का बेहतरीन खजाना तैयार किया है |
पहेली – वह क्या है, जो ऊपर नीचे होता है मगर हिलता नहीं?
उत्तर – तापमान
पहेली – वह क्या है, जिसमें से आप सब ले लेंगे फिर भी कुछ बच जाएगा?
उत्तर – सबकुछ
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं?
उत्तर – गोता
पहेली – ऐसा रूम, जिसकी खिड़की ना दरवाजा तो बताओ क्या?
उत्तर – मशरूम
पहेली – कोई इंसान 30 दिन तक नींद लिए बिना कैसे रह सकता है?
उत्तर – रात में नींद लेकर
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो पैदा होते हीं बिना पैरों के उड़ने लगती है?
उत्तर – धुँआ
पहेली – वह कौन-सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है?
उत्तर – अप्रैल फूल
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो जून में होती है दिसंबर में नहीं, आग में होती है लेकिन पानी में नहीं?
उत्तर – गर्मी
पहेली – वह क्या है, जो आपके पास जितना ज्यादा होगा, आप उतना हीं कम देख सकेंगे?
उत्तर – अँधेरा
पहेली – ऐसी कौन-सी सब्जी है, जिसे उल्टा पढ़ने पर लड़की का नाम आता है?
उत्तर – खीरा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसका आकार तो है लेकिन भार कुछ भी नहीं है?
उत्तर – अक्षर
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसकी आँखों में अंगुली डालो तो वह अपना मुँह खोल देती है?
उत्तर – कैंची
पहेली – अगर आप अँधेरे कमरे में एक मोमबत्ती, एक लालटेन और एक दीया के साथ हैं तो सबसे पहले आप क्या जलाएँगे?
उत्तर – माचिस
पहेली – वह क्या है, जिसे हम हमेशा काटते रहते हैं मगर कभी उसके टुकड़े नहीं कर सकते?
उत्तर – समय
पहेली – वह क्या है, जो हमेशा बढ़ती रहती है लेकिन कभी कम नहीं होती है?
उत्तर – उम्र
पहेली – एक ऐसा सवाल, जिसका जवाब कोई हाँ में नहीं दे सकता?
उत्तर – क्या आप मर गए हैं?
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो बाँटने से बढ़ती है?
उत्तर – ज्ञान
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बनाने में काफी वक्त लगता है लेकिन टूटने में एक पल भी नहीं लगता?
उत्तर – भरोसा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो बारिश में चाहे जितनी भींगे, वह कभी गीली नहीं हो सकती?
उत्तर – पानी
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो आँखों के सामने आने से आँखें बंद हो जाती है?
उत्तर – रौशनी
पहेली – बत्तीस ईंटों के दुर्ग के भीतर, छिपी एक महारानी | हंसकर बोले, दिलों को जीते, ऐंठे तो याद आए नानी |
उत्तर – जीभ
पहेली – पीला-पीला रंग मेरा, गोल-मटोल शरीर | बड़े-बड़े वीरों के दांत, करूँ खट्टे महावीर |
उत्तर – नींबू
पहेली – पैर नहीं तो नग बन जाए, सिर न हो तो गर | यदि कमर कट जाए मेरी, तो हो जाता हूँ नर |
उत्तर – नगर
पहेली – पीली हरी हवेली एक, उसमें बैठे कालू राम | पेट साफ करता हूँ मैं, बूझो तो जरा मेरा नाम |
उत्तर – पपीता
पहेली – वन में काटो, वन में छांटो, वन में हुआ हार-श्रृंगार | एक बार जल में उतरे, फिर न देखे घर बार |
उत्तर – नौका
पहेली – अंत नहीं तो फौज समझिए, आदि नहीं तो बन गया नानी | देश प्रेम के लिए न्यौछावर, उनकी बड़ी महान कहानी |
उत्तर – सेनानी
पहेली – नींद में मिलूँ, जागने पर नहीं, दूध में मिलूँ, पानी में नहीं | दादी में हूँ, नानी में नहीं, कूदने में मिलूँ, भागने पर नहीं |
उत्तर – “द”
पहेली – दो इंच का मनीराम, दो गज की पूंछ | जहाँ चले मनीराम, वहाँ चले पूंछ |
उत्तर – सुई-धागा
पहेली – तीतर के दो आगे तीतर, तीतर के दो पीछे तीतर | आगे तीतर पीछे तीतर, बोलो कितने तीतर?
उत्तर – तीन
पहेली – तीन रंग का सुन्दर पक्षी, नील गगन में भरे उड़ान | यह है सबकी आँखों का तारा, हम सब करते इसका सम्मान |
उत्तर – तिरंगा
पहेली – धन दौलत से बड़ी है यह, सब चीजों से ऊपर है यह | जो पाए इसे पंडित बन जाए, इसे बिन पाए मूर्ख रह जाए |
उत्तर – विद्या
पहेली – तीन अक्षर का मेरा नाम, उल्टा-सीधा एक समान | आता हूँ खाने के काम, बूझो तो भाई मेरा नाम?
उत्तर – डालडा
पहेली – हाथ-पैर में पड़ी जंजीर, फिर भी दौड़ लगाती | टेढ़े-मेढ़े रास्तों से, गाँव-गाँव घूमती |
उत्तर – साइकिल
पहेली – चार खंभे चलते जाएँ, सबसे आगे अजगर | पीछे सबके सांप चल रहा, फिर भी तनिक नहीं है डर |
उत्तर – हाथी
पहेली – हरा किला है, लाल महल, श्वेत-श्याम सब वासी हैं | भीतर जल-थल में रहते, बाहर से मजबूती है |
उत्तर – तरबूज
पहेली – नन्हीं कील को ढूंढ निकालूँ, अजब निराली चीज | प्लास्टिक को ढूंढ न पाऊँ, आती मुझको खीज |
उत्तर – चुम्बक
पहेली – बीस मार्च को दिवस मनाते, चहक-चहक इठलाऊँ | दाना-पानी लोग न रखते,क्या पीऊँ, क्या खाऊँ |
उत्तर – गौरैया
पहेली – काँच से बनती है, सुन्दर और चमकीली | मम्मी की कलाई में सजती, लाल, हरी, नीली, पीली |
उत्तर – चूड़ियाँ
पहेली – चुटकी भर डालो मुझे, बढ़िया सोच-विचार | कितनी भी हो स्वादिष्ट सब्जी, मुझ बिन होती बेकार |
उत्तर – नमक
पहेली – जन्म के बाद आता हूँ, मरने के पहले जाता हूँ | क्रोध में रगड़ा जाता हूँ, भोजन खूब चबाता हूँ |
उत्तर – दाँत
पहेली – एक शब्द अंग्रेजी का, दस अक्षर होते जिसमें | पाँच व्यंजन हैं शामिल, पाँच स्वर भी होते जिसमें |
उत्तर – Precaution
पहेली – प्रथम कटे तो मन बनूँ, अंत कटे तो मूल्य | मध्ये कटे सुकर्म हो, ऐसे जीत लूँ सबका दिल |
उत्तर – दामन
पहेली – मांस नहीं, हड्डी नहीं, सिर्फ उंगलियाँ मेरी | नाम बता भाई कौन हूँ मैं, जानें अक्ल हम तेरी |
उत्तर – दस्ताने
पहेली – आज यहाँ, कल वहाँ रहे, नहीं किसी के पास रुके | और रुक जाए किसी के घर, तो फिर घुमा देता है सर |
उत्तर – पैसा
पहेली – झुकी कमर का बूढ़ा, जहाँ ठहर जाए | वहीं पर भाषा रुके, सवाल उभर जाए |
उत्तर – प्रश्नवाचक चिह्न (?)
पहेली – तीन अक्षर का मेरा नाम, उल्टा-सीधा एक समान | सुभाष चन्द्र का मैं हूँ गाँव, जल्दी बताओ मेरा नाम?
उत्तर – कटक
पहेली – एक चीज है ऐसी भैया, मुंह खोले बिन खाई जाए | बिन काटे और बिना चबाए, खानी पड़े रुलाई आए |
उत्तर – पिटाई
पहेली – चाय गरम है, गरम है पानी, दूध गरम घण्टे बीते | चाहे दिन हो, रात हो चाहे, बड़े मज़े से सब पीते |
उत्तर – थर्मस
पहेली – ना तो पंख हैं, ना तो पैर हैं, फिर भी चलती पानी में | सबको उनकी मंज़िल पहुँचाती, ज़िक्र भी आता कहानी में |
उत्तर – नाव
पहेली – एक किले के दो हीं द्वार, जिसके सैनिक लकड़ीदार | दीवार से टकरा गए, तो खत्म उनका संसार |
उत्तर – माचिस
पहेली – रंग-बिरंगी देह हमारी, भरे पेट में फाहा | जाड़े की कठिन रातों में, सबने मुझको चाहा |
उत्तर – रजाई
पहेली – अश्व की सवारी, भाला ले भारी | घास की रोटी खाई, जारी रखी लड़ाई |
उत्तर – महाराणा प्रताप
पहेली – इचक दाना बीचक दाना, दाने ऊपर दाना | छज्जे ऊपर मोर नाचे, लड़का है दीवाना |
उत्तर – अनार
पहेली – पक्षी देखा एक अलबेला, पंख बिना उड़ रहा अकेला | बांध गले में लम्बी डोर, नाप रहा अम्बर का छोर |
उत्तर – पतंग
पहेली – वैसे मैं काला, जलाओ तो लाल | फेंको तो सफेद, खोलो मेरा भेद |
उत्तर – कोयला
पहेली – घेरदार है लहंगा उसका, एक टांग से रहे खड़ी | सबको उसी की इच्छा होती, हो बरखा या धूप कड़ी |
उत्तर – छतरी
पहेली – जिसने घर में खुशी मनाई, मुझे बांध कर करी पिटाई | मैं जितनी चीखी-चिल्लाई, उतनी हीं कस कर मार लगाई |
उत्तर – ढोलक
पहेली – पानी पीकर हवा उगलता, गर्मी में आता हूँ काम | सर्दी में मेरा नाम न लेना, अब बता दो मेरा नाम |
उत्तर – कूलर
पहेली – दिखने में मैं सींकिया पहलवान, लेकिन गुणों में हूँ बलवान | शीतल, मधुर और तरल रसीला, गांठदार परिधान |
उत्तर – गन्ना
पहेली – रक्त से सना हूँ, दो अक्षर का नाम है | बहादुर के पहले, जवाहर के बाद, यह मेरी पहचान है |
उत्तर – लाल
पहेली – एक गिरस्थन ऐसी देखी, चूल्हा करे ना चक्की | भर-भर घड़े चासनी रखती, अपनी धुन की पक्की |
उत्तर – मधुमक्खी
पहेली – बच्चों से प्यार करें, गुलाब रखे हमेशा | प्रथम प्रधानमंत्री बने, बताओ कौन है ऐसा?
उत्तर – जवाहरलाल नेहरू
पहेली – कश्मीर का इतिहास है जिसमें, ऐसी पुस्तक न्यारी | कल्हण ने लिखा है जिसको, याद करे दुनिया सारी |
उत्तर – राजतरंगिणी
पहेली – तीन अक्षर ऐसे मिल जाएँ, ऐसे यंत्र का नाम बनाएँ | जिससे दूरी घटती जाती, गुल्लो अपनी मंजिल पाती |
उत्तर – पहिया
पहेली – ऐसा आसन एक अनोखा, जीवन लंबा करने वाला | तन – मन अपना स्वस्थ बनाओ, नाम बताओ सोनू लाला |
उत्तर – प्रणायाम
पहेली – ऐसे आकाशीय पिंड, गैस से जो सब बनते | स्वयं का ऊष्मा प्रकाश है, नभ में खूब चमकते |
उत्तर – तारा
पहेली – एक अनोखा है चौपाया, भारी भरकम उसकी काया | नहीं सवारी का कुछ काम, पानी हीं है उसका धाम |
उत्तर – दरियाई घोड़ा
पहेली – कही जाती है “रेडियम महिला”, मिला दो बार नोबल सम्मान | नाम बता दो इस महिला का, तो समझू मैं तुम्हें बुद्धिमान |
उत्तर – मैडम क्यूरी
पहेली – ऊपर से कुछ हरा-भरा, अंदर से है भरा-भरा | छिलके दूर हटा लो जी, बीज नहीं है खा लो जी |
उत्तर – केला
पहेली – काला हूँ, मतवाला हूँ, और मधुर रस वाला हूँ | तीन वर्ण का नाम बना, मध्य हटा तो जान बना |
उत्तर – जामुन
पहेली – सूर्य हैं मेरे पिता, वर्षा की बूंदें माता | झुका धनुष सा मेरा अंग, मेरे कपड़ों में सातों रंग |
उत्तर – इन्द्रधनुष
पहेली – लाल रंग की गेंद, मोती भरे हजार | शबनम जैसा चमके, भीतर से रसदार |
उत्तर – अनार
पहेली – सीधा अगर पढ़ो जो मुझको, काट-काट खाकर मुस्काओ | उल्टा अगर पढ़ो तो मिलकर, रक्षाबंधन पर्व मनाओ |
उत्तर – खीरा
पहेली – पगड़ी ओढ़े, पगड़ी छोड़े, कैसा मुर्दा आया | पड़ा धरा पर नाच दिखाए, अजब है इसकी काया |
उत्तर – लट्टू
पहेली – गोल- गोल से छोटे फल हम, जो भी खाए वो माने | खाने लगो, ढेर सारा खा जाओ, स्वाद बस लोमड़ी जाने |
उत्तर – अंगूर
पहेली – एक मुर्गा आता है, चल – चल कर रूक जाता है | चाकू लाओ गर्दन काटो, फिर चलने लग जाता है |
उत्तर – पेन्सिल
पहेली – देख सूरज की जो रोशनी, अपनी गर्दन को है मोड़े | उस फूल का नाम बतलाना, पाप लगे जो उसको तोड़े |
उत्तर – सूरजमुखी
पहेली – एक चीज ऐसी कहलाए, हर कोई मजबूरी में खाए | पर कैसी मजबूरी हाय, खाकर भी भूखा रह जाए |
उत्तर – कसम
पहेली – देश का दिल बना जो, बसा यमुना किनारे | शहर बड़ा अलबेला, करे सबको इशारे |
उत्तर – दिल्ली
पहेली – अमर जवान ज्योति जलती, युद्ध स्मारक इसकी पहचान | भारत के ये दिल में बसता, जल्दी बताओ इसका नाम |
उत्तर – इंडिया गेट
पहेली – मेरे नाम के दो हैं मतलब, दोनों के है अर्थ निराले | एक अर्थ में सब्जी हूँ मैं, एक अर्थ में पालने वाले |
उत्तर – पालक
पहेली – इसने दिया, उसने लिया, चलती रही हर बार | मेरे बिना सुना लागे, पूरा ये संसार |
उत्तर – रुपया
पहेली – पहरेदार तुम्हारे घर का, दिन सोऊँ न रात | अंदर बाहर जाते लोग, रखते मुझपे हाथ |
उत्तर – दरवाजा
पहेली – एक अक्षर का नाम मेरा, अंगारे बरसाऊँ | हवा के साथ आती हूँ, बोलो क्या कहलाऊँ |
उत्तर – लू
पहेली – नवाबों का शहर है वो, तहजीब की पहचान | गोमती किनारे बसता, करे सबका सम्मान |
उत्तर – लखनऊ
पहेली – प्रथम काट कर “गाली” है, उसकी मां भी “काली” है | फिर भी भारतवासी है, अपना प्यारा साथी है |
उत्तर – बंगाली
पहेली – मोटी घनी पूंछ पीठ पर, काली-काली रेखा है | दोनों हाथों में उसको मैंने फल खाते देखा है |
उत्तर – गिलहरी
पहेली – देश भी हूँ, औजार भी हूँ, खींचो अगर तो हूँ पानी | अढ़ाई अक्षर का नाम है वो, पूछ रही मेरी नानी |
उत्तर – बर्मा
पहेली – कठोर भी हूँ और महंगा भी, उल्टा कर दो सफर करूं | करवा दूँ सबमें झगड़ा, मुंह में रख लो प्राण हरूं |
उत्तर – हीरा
पहेली – उल्टा करो नदी की धारा, सीधा रखो तो देवी | पीताम्बर के साथ रहूँ मैं, नाम बताओ मेरा |
उत्तर – राधा
पहेली – जीभ नहीं है फिर भी बोले, पैर नहीं पर जंग में डोले | राजा-रंक सभी को भाता, जब आता है खुशियाँ लाता।
उत्तर – रुपया
पहेली – एक है ठगनी करे कमाल, दिखती हरी, लिखती लाल | स्याही नहीं, न रंग गुलाल, बात जरा सी लगे सवाल |
उत्तर – मेंहदी
पहेली – सब्जियों का राजा हूँ मैं, खाए मुझको लालू , शालू | कार्बोहाइड्रेट खूब मैं देता, बच्चों मैं क्या कहलाता |
उत्तर – आलू
पहेली – अंदर सफेद बाहर लाल, मैं सब्जी हूं एक कमाल | मुझको छीलो आंसू आए, बोलो बच्चों क्या कहलाऊँ |
उत्तर – प्याज
पहेली – ना हूँ फिगर, ना हीं लेडी, लोग कहे मुझे लेडी फिंगर | मैं सब्जी हूँ एक निराली, खूब विटामिन मेरे अंदर |
उत्तर – भिंडी
पहेली – पाषाण की आकृति में, टोर खड़े हैं चहूं ओर | राष्ट्र चिह्न बना अद्भुत, नाम बताओ बिना शोर |
उत्तर – अशोक स्तंभ
पहेली – जय हिंद का नारा दिया, आजीवन किया संघर्ष तमाम | नेताजी वो कहलाए, बताओ जी उनका नाम |
उत्तर – सुभाषचन्द्र बोस
पहेली – चाय में डालो टेस्ट बढ़ाओ, सर्दी-जुकाम सब दूर भगाओ | चार अक्षर का मेरा नाम, नाम बताओ भोलू राम |
उत्तर – अदरक
पहेली – एक किले में चोर बसे हैं, सबका मुंह है काला | पूंछ पकड़ कर आग लगाई, झट कर दिया उजाला |
उत्तर – माचिस
पहेली – काशी में मैं रहू अकेला, कलकत्ता में दो-दो | दिल्ली में नहीं पाओगे तुम, कानपुर में खोजो |
उत्तर – क
पहेली – बचपन जवानी हरी भरी, बुढ़ापा हुआ लाल, हरी थी तब फूटी थी जवानी, लेकिन बुढ़ापे में मचाया धमाल |
उत्तर – मिर्ची
पहेली – रात्रि बेला के आते हीं, भरते खूब उड़ान | जलते-बुझते दीप सरीखे, बारिश के हम मेहमान |
उत्तर – जुगनू
पहेली – मैं कागज का ऐसा टुकड़ा, ठुमक-ठुमक कर जाऊँ | हर-शहर और गांव-गांव में सबके संदेश पहुंचाऊँ |
उत्तर – पत्र
पहेली – खुशबू उसकी सबसे न्यारी, कलियां भी लगती है प्यारी | फूल बड़ा हीं यह है सुंदर, गुलकंद इसका पान के अंदर |
उत्तर – गुलाब
पहेली – जिसके आँगन में जीवन संभव, जिसको नील ग्रह सब माने | जो सूरज के आगे-पीछे घूमें, नाम बताओ तो हम माने |
उत्तर – पृथ्वी
पहेली – छू जाने से हीं यह शारमाए, देख रूप अपना ही इतराए | छोटा फूल बड़ा शर्मिला यहीं, फूल बताओ ये क्या कहलाए |
उत्तर – छुई-मुई
पहेली – कश्मीर का फल है यह न्यारा, हिमाचल में सभी का यह प्यारा | हरा-लाल रंग इसका अनोखा, लौह खनिज का अनुपम भंडारा |
उत्तर – सेब
पहेली – पीले रंग से गहरा नाता, मेरी रंगत सबको भाती | घरती ओढ़ती मेरी चुनरी, वसंत ऋतु में आती |
उत्तर – सरसों
पहेली – चिड़िया सी आंगन में चहके, फुलवारी सा जिससे घर महके | अपनी होते हुए पराई, क्या कुछ-कुछ समझ में आई |
उत्तर – बिटिया
पहेली – एक कटोरी चूने के पानी को, अगर मुँह से फूंका जाए | मुँह से निकली कौन-सी गैस, जिससे पानी दुधिया हो जाए |
उत्तर – कार्बन डाइऑक्साइड
पहेली – रूई जैसा लगता, फिर भी रूई नहीं | भरा लबालब पानी, फिर भी रूई नहीं |
उत्तर – बादल
पहेली – चार अक्षर से बनकर मैं तो, आया सबके हाथ में | बात करो या गाने सुनो,रखना अपने साथ में |
उत्तर – मोबाइल
पहेली – मैं हूँ एक ऐसा तारा, धूप सभी को देता हूँ | सभी ग्रहों का मुखिया हूँ मैं, तुमसे कुछ न लेता हूँ |
उत्तर – सूरज
पहेली – जय जवान जय किसान, किसका था नारा? कौन था वह ईमानदार, देश का दुलारा?
उत्तर – लाल बहादुर शास्त्री
पहेली –अलग-अलग पर एक हीं नाम, रूप एक सा एक हीं काम | कुछ ना बोले लेकिन सुनते संग, हम दोनों के बीच सुरंग |
उत्तर – कान
पहेली – बारह कदम चलकर रुक जाती, फिर कोई दूसरी आती | ये क्रम सदा बना रहता है, उसको मनुज क्या कहता है |
उत्तर – साल
पहेली – एक चीज़ का सस्ता रेट, लम्बी गर्दन, मोटा पेट | पहले अपना पेट भरे, फिर सबकी प्यास बुझाए |
उत्तर – सुराही
पहेली – सुबह-सुबह सबके घर जाताा, कदम कदम हरि के गुण गाता | पाता कुछ बहुत दे जाता, पहेली का है किससे नाता |
उत्तर – भिखारी
पहेली – तरुवर में शान इनकी, सकल अंग कड़वापन | जड़ से होती औषधि, बताओ तो बेटा चुन्नू |
उत्तर – नीम का पेड़
पहेली – धीरे-धीरे वह चलता है, पेड़ों पर भी चढ़ता है | ओढ़े इक काली रजाई, मजे से खाए रस-मलाई |
उत्तर – भालू
पहेली – तीन नदियों का मेल निराला, उससे निकली न्यारी धारा | उस धारा का नाम बताओ, तभी बच्चों टॉफी पाओ |
उत्तर – संगम
पहेली – नदी किनारे खड़ा रहे, मारे एकटक नैन | जब तक मीन न पकड़े, न मिले उसे चैन |
उत्तर – बगूला
पहेली – तनी है चादर जिसके ऊपर, पड़ने ना दे पानी हम पर |
उत्तर – छाता
पहेली – राजा के बाग में नहीं, पर राजकीय कहलाए | मानुष बोली बोले, अपनी पहचान बतलाए |
उत्तर – मैना
पहेली – अंडा बिके बीच बाजार, दर्जन भर सौ पचास | बन तंदूरी और कबाब, स्वाद लगे खासम-खास |
उत्तर – मुर्गी
पहेली – वर्गाकार खेत में होते, बीस कुशल मजदूर | खेत के हर कोने में, होते कुएँ दूर-दूर |
उत्तर – कैरम बोर्ड
पहेली – तीन अक्षरों का नाम, उल्टा-सीधा एक समान | नदी-ताल की आन, राष्ट्र की है एक शान |
उत्तर – जलज
पहेली – फल के अन्दर बिस्तर अपना, छिपे-छिपे हम सोए रहते | मिट्टी में मिलकर हम उग आते, बताओ तो हम क्या हैं?
उत्तर – बीज
पहेली – एक छोटे कद का जानवर, कहते कम अक्ल का | पर होता मेहनतकश, घोड़े का हमशक्ल का |
उत्तर – गधा
पहेली – धरती पर खड़ा मैं रहता, सबको हूँ जीवन मै देता | गन्दी हवा को सोख मैं लेता, शुद्ध हवा बदले में देता |
उत्तर – पेड़
पहेली – सिर संग भी है नाता मेरा, बिस्तर से भी नाता | बोझ उठा कर आपका मैं, मीठी नींद सुलाता |
उत्तर – तकिया
पहेली – काले कपड़े कड़वी बोली, लेकिन चतुर कहलाता हूँ | पाल पराए बच्चों को मैं, मूर्ख भी बन जाता हूँ |
उत्तर – कौआ
पहेली – एक ऐसा जीव धरती पर, होता रस्सीनुमा बदन | कान जिसके होते हीं नहीं, सर पर बनता फन |
उत्तर – साँप
पहेली – सर्दी आए मुझको पाओ, जुकाम सब दूर भगाओ | अंग्रेजों की खोज निराली, चुस्ती-फुर्ती देने वाली |
उत्तर – चाय
पहेली – पीकर पानी पेट भर, फेफड़े कर लूँ तर | मुंह से फिर फेंकू हवा, ठंडा हो जाए घर |
उत्तर – कूलर
पहेली – जून माह का तारीख एक, प्रथम सप्ताह में रहता | पर्यावरण सुरक्षा की बात, हर कोई जरूर कहता |
उत्तर – 5 जून
पहेली – बालक में मैं इक बार, बलशाली में आऊँ दुबारा | नहीं मिलूँगा तुम्हें बजट में, बताओ तो मैं कौन हूँ यारा |
उत्तर – ल
पहेली – तीन पैर जिसके, थोड़ा-थोड़ा खिसके | चौबीस घंटे करे काम, करे नहीं तनिक आराम |
उत्तर – घड़ी
पहेली – सबसे छोटी जीव कहलाऊँ, घर-घर में मैं पाई जाऊँ | मीठा मेरा प्रिय आहार, मेहनत करना मेरा काम |
उत्तर – चींटी
पहेली – प्रथम कटे तो लीन हो जाऊँ, मध्य कटे चावल बन जाऊँ | अंत कटे तो भार हो जाऊँ, किसी देश का नाम कहाऊँ |
उत्तर – भारत
पहेली – पुरुषों के है सिर पर सजती, हर रंग में हैं ये मिलती | सिखों का तो है यह मान, बोलो बच्चो इसका नाम |
उत्तर – पगड़ी
पहेली – दूध का पोता, दही का बच्चा, सब पीते हैं उसे कच्चा |
उत्तर – लस्सी
पहेली – दूर की वस्तु का दर्शन, विज्ञान का एक चमत्कार | बता रानी! क्या है? जे एल बेयर्ड का अविष्कार ?
उत्तर – दूरदर्शन
पहेली – मुर्गी अंडा देती है, गाय दूध देती है | तो ऐसा कौन है, जो अंडा और दूध दोनों देता है |
उत्तर – दुकानदार
पहेली – भक्त उन्हें पूजते हैं, पर वे कोई भगवान नहीं | एक कुशल खिलाड़ी तो हैं हीं, इसमें कोई हैरान नहीं |
उत्तर – सचिन तेंदुलकर
पहेली – न कोई छोटी, न कोई बड़ी, सात सहेलियों की टोली | मिलकर रहते सारे, जैसे दामन और चोली |
उत्तर – सप्ताह के दिन
पहेली – नए जमाने का बच्चा हूँ, पर कान का कच्चा हूँ | तुम जो कहते इस पार, पहुँचा देता हूँ उस पार |
उत्तर – टेलीफोन
पहेली – ऐसी कौन-सी जगह है, जहां 10 लोग जाते हैं और 9 लोग आते हैं?
उत्तर – श्मशान/कब्रिस्तान
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो लड़कियाँ बिना पैसे लिए नहीं देती?
उत्तर – शादी के दिन दूल्हे के जूते
पहेली – वह क्या है, जो है तो सोने की, मगर सोने से बहुत सस्ती है?
उत्तर – चारपाई
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो जगे रहने पर ऊपर रहती है और सो जाने पर नीचे रहती है?
उत्तर – पलक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो पति अपनी पत्नी को दे सकता है मगर पत्नी अपने पति को नहीं दे सकती?
उत्तर – उपनाम (Surname)
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे आप दिन भर उठाते और रखते हैं | इसके बिना आप कहीं जा नहीं सकते?
उत्तर – कदम
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे व्यक्ति अपनी माँ – बहन और अन्य औरतों की टूटते हुए देख सकता है मगर अपनी पत्नी की नहीं?
उत्तर – चूड़ियाँ
पहेली – मैं एक आदमी को दो बना देता हूँ मैं क्या हूँ?
उत्तर – दर्पण
पहेली – वह कौन है, जो दिन में होता है लेकिन रात में नहीं?
उत्तर – सूरज
पहेली – वर्ष में एक बार क्या होता है?
उत्तर – वार्षिक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो सोने की है मगर सुनार की दुकान पर नहीं मिलती?
उत्तर – तकिया और चारपाई
पहेली – ऐसा कौन-सा शहर है, जो हम खा सकते हैं?
उत्तर – शिमला
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसके पैर नहीं होते हैं?
उत्तर – सीढ़ियाँ
पहेली – वह क्या है, जो देने से बढ़ता है?
उत्तर – ज्ञान
पहेली – रात में बिना बुलाए क्या निकलता है?
उत्तर – सितारा
पहेली – कितने महीने ऐसे है, जिसमें 28 दिन होते हैं?
उत्तर – 12 महीने
पहेली – सप्ताह में दो बार क्या आता है?
उत्तर – E (Week)
पहेली – नगर में रहने वाले को क्या कहते हैं?
उत्तर – नागर
पहेली – चार साल में एक बार क्या आता है?
उत्तर – लीप ईयर
पहेली – ऐसा कौन-सा शहर है, जो सबसे बड़ा है?
उत्तर – बीजिंग
पहेली – ऐसा कौन-सा चीज है, जो फटने पर आवाज नहीं करता है?
उत्तर – दूध
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे एक बार पहनने के बाद उतारा नहीं जा सकता?
उत्तर – कफ़न
पहेली –ऐसी कौन-सी चीज है, जिसकी पांच आंखें होती हैं?
उत्तर – मधुमक्खी
पहेली – महीने में एक बार होने वाले को क्या कहते हैं?
उत्तर – मासिक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो बढ़ती है घटती नहीं?
उत्तर – उम्र
पहेली – अंग्रेजी का ऐसा कौन-सा शब्द है, जो डेढ़ किलोमीटर लंबा है?
उत्तर – Mile
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो धूप में सूखती नहीं है?
उत्तर – पसीना
पहेली – ऐसा कौन-सा जानवर है, जो जूते पहनकर सोता है?
उत्तर – घोड़ा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो बहुत ख़राब मानी जाती है मगर भी लोग उसे पीने के लिए कहते हैं?
उत्तर – गुस्सा
पहेली – वह कौन है, जो मन में है, दिल में है, पर धड़कन में नहीं है?
उत्तर – आमिर खान
पहेली – ऐसा कौन-सा फल है, जो मीठा होने के बाद भी बाजार में नहीं बिकता है?
उत्तर – सब्र का फल
पहेली – छोटा सा धागा, बात लेकर भागा |
उत्तर – टेलीफोन
पहेली – छोटे से हैं लट्टू दास, वस्त्र पहने सौ-पचास |
उत्तर – प्याज
पहेली – दो अक्षर की मैं बहना, उल्टा सीधा एक रहना |
उत्तर – दीदी
पहेली – वह क्या है, जो हमेशा पीटने के लिए हीं बना है?
उत्तर – ढोल
पहेली – दिखता नहीं पर पहना है, यह नारी का गहना है |
उत्तर – लज्जा
पहेली – करता नहीं लड़ाई, फिर भी होती पिटाई |
उत्तर – ढोलक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो सुबह में हरी, दोपहर में काली, शाम में नीली और रात में हरी दिखाई देती है?
उत्तर – बिल्ली की आँख
पहेली – ऐसा कौन-सा सवाल है, जिसका जवाब हर वक्त बदलता रहता है?
उत्तर – समय क्या हुआ है?
पहेली – हाथी फरवरी के बजाय जनवरी में ज्यादा पानी क्यों पीता है?
उत्तर – क्योंकि जनवरी में ज्यादा दिन होते हैं |
पहेली – सूर्य ने पृथ्वी पर अभी तक क्या नहीं देखा है?
उत्तर – अँधेरा
पहेली – अरुण टीना के पिता है तो अरुण टीना के पिता का क्या है?
उत्तर – नाम
पहेली – ऐसा कौन-सा वाहन है, जो आपके ऊपर से चला जाता है फिर भी आपको कुछ नहीं होता है?
उत्तर – हवाई जहाज
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बिना तोड़े इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है?
उत्तर – अंडा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे हम बंद तो कर सकते है लेकिन खोल नहीं सकते?
उत्तर – अलार्म
पहेली – ऐसा क्या है, जिसके हाथ पैर नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी वो चढ़ती और उतरती है?
उत्तर – शराब
पहेली – वह क्या चीज है, जिसके पास Head और Tail है पर शरीर नहीं है ?
उत्तर – सिक्का
पहेली – वह क्या है, जो बाहर मुफ्त में और अस्पताल में पैसों से मिलती है?
उत्तर – ऑक्सीजन
पहेली – कोई ऐसे अनाज का नाम बताइए, जिसका नाम एक तीर्थस्थल के नाम पर हो और वहाँ पर दुनिया भर से लोग जाते है?
उत्तर – मक्का
पहेली – ऐसी कौन-सी ड्रेस है, जिसे हम कभी पहन नहीं सकते हैं?
उत्तर – एड्रेस (Address)
पहेली – एक छोटा सा फकीर, जिसके पेट में लकीर |
उत्तर – गेहूँ
पहेली – ऐसी क्या चीज़ है, जिसके पास शब्द बहुत हैं लेकिन बोलती नहीं?
उत्तर – किताब
पहेली – ऐसी कौन-सी सब्जी है, जिसमें ताला और चाबी दोनों आते हैं?
उत्तर – लौकी
पहेली – ऐसी कौन-सी भाषा है, जिसको खाया जाता है?
उत्तर – चीनी
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे लोग काटते हैं, पीसते हैं और बाँटते हैं मगर खाते नहीं हैं?
उत्तर – ताश के पत्ते
पहेली – वह क्या है, जो दिखता नहीं मगर सबसे काला है?
उत्तर – कलंक
पहेली – वह कौन-सी चीज है, जिसे काटते हीं लोग गाने लगते हैं?
उत्तर – केक
पहेली – वह क्या है, जिसे खाते हीं आप लाल हो जाते हैं और पीते हीं शांत हो जाते हैं?
उत्तर – क्रोध
पहेली – वह क्या है, जो लोग अपने से ज्यादा दूसरों का लेते हैं?
उत्तर – नाम
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसके पास रिंग तो है मगर पहनने के लिए ऊँगली नहीं है?
उत्तर – मोबाईल
पहेली – वह कौन सा पक्षी है, जो पानी में तैरता भी है, आकाश में उड़ता भी है और जमीन पर चलता भी है?
उत्तर – बत्तख
पहेली – उत्तर क्या है?
उत्तर – “उत्तर” एक दिशा है |
पहेली – पचास और पचीस में क्या अंतर है?
उत्तर – ई की मात्रा
पहेली – एक प्लेट में तीन चम्मच |
उत्तर – पंखा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसको जितना खींचा जाता है, वो उतनी हीं छोटी होती जाती है |
उत्तर – सिगरेट
पहेली – ऐसा शब्द बताइए कि जिससे फूल, मिठाई और फल बन जाए?
उत्तर – गुलाब जामुन
पहेली – वो कौन है, जिसका पेट फूला हुआ है मगर वो दवाई नहीं खाता और दिन-रात बिस्तर पर हीं लेटा रहता है?
उत्तर – तकिया
पहेली – ऐसा कौन-सा फल है, जिसमें न हीं कोई बीज और न हीं कोई छिलका होता है |
उत्तर – शहतूत
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो समुद्र में पैदा होती है और आपके घर में रहती है?
उत्तर – नमक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे हम निगले तो जिंदा रह पाएँ और अगर वह हमें निगले तो हम मर जाएँ |
उत्तर – पानी
पहेली – वह क्या है, जिसे आप एक बार खाकर दोबारा नहीं खाना चाहते हैं मगर फिर भी खाते हैं?
उत्तर – धोखा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे आधा खाने पर भी वह पूरी रहती है ?
उत्तर – पूरी
पहेली – ऐसी कौन-सी जगह है, जहाँ पर सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं और शहर है पर घर नहीं ?
उत्तर – नक्शा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो फ्रीज़ में रखने के बाद भी गरम रहती है?
उत्तर – गरम मसाला
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो महीने में एक बार आती है मगर सिर्फ 24 घंटे बाद वापस भी चली जाती है?
उत्तर – तारीख
पहेली – ऐसा कौन-सा फल है, जिसके पेट में दांत होते हैं?
उत्तर – अनार
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो ठंड में भी पिघलती है?
उत्तर – मोमबत्ती
पहेली – ऐसा कौन-सा फल है, जो कच्चा होने पर मीठा लगता है और पकने पर खट्टा लगता है?
उत्तर – अन्नानास
पहेली – वह कौन है, जो जितना भी बूढ़ा हो जाए मगर फिर भी वह जवान हीं रहता है?
उत्तर – सैनिक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो दो बार फ्री मिलती है और तीसरी बार पैसे देने पड़ते हैं?
उत्तर – दांत
पहेली – एक लड़के ने लड़की का नाम पूछा तो लड़की बोली “3-11211” तो बताइए लड़की का असली नाम क्या है?
उत्तर – आशा
पहेली – वह क्या है, जिसके पास एक आँख है फिर भी वह देख नहीं सकती है?
उत्तर – सुई
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो पानी पीते हीं मर जाती है?
उत्तर – प्यास/आग
पहेली – वह कौन – सी चीज है, जो बागों में नहीं खेलती मगर घर की दीवारों पर खेलती है?
उत्तर – छिपकली
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो लड़की का नाम भी है और लड़की का श्रृंगार भी है?
उत्तर – पायल
पहेली – एक थाल मोती से भरा, सबके सिर पर औंधा धरा | चारों ओर वह थाली फिरे, मोती उससे एक न गिरे |
उत्तर – आकाश
पहेली – चौकी पर बैठी एक रानी | सिर पर आग, बदन में पानी |
उत्तर – मोमबत्ती
पहेली – जल से भरा एक मटका, जो है सबसे ऊँचा लटका | पी लो पानी है मीठा, जरा नहीं है खट्टा |
उत्तर – नारियल
पहेली – लाल हूँ मैं, खाती हूँ सूखी घास | पानी पीकर मर जाऊँ, जल जाए जो आए मेरे पास |
उत्तर – आग
पहेली – सफेद तन, हरी पूँछ, न बुझे तो नानी से पूछ |
उत्तर – मूली
पहेली – चार अक्षर का मेरा नाम, टिमटिम तारे बनाना काम | शादी, उत्सव या हो त्यौहार, सब जलाएँ बार – बार |
उत्तर – फूलझड़ी
पहेली – तुम न बुलाओ मैं आ जाऊँगी, न भाड़ा, न किराया दूँगी, घर के हर कमरे में रहूँगी | पकड़ न मुझको तुम पाओगे, मेरे बिन तुम न रह पाओगे |
उत्तर – हवा
पहेली – पत्थर पर पत्थर, पत्थर पर पैसा | बिना पानी के घर बनाए, वह कारीगर कैसा |
उत्तर – मकड़ी
पहेली – काला रंग मेरी है शान, सबको मैं देता हूँ ज्ञान | शिक्षक करते मुझ पर काम, नाम बताकर बनो महान |
उत्तर – ब्लैकबोर्ड
पहेली – टोपी है हरी मेरी, लाल है दुशाला | पेट में अजीब लगी, दानों की माला |
उत्तर – मिर्च
पहेली – सर है, दुम है, मगर पाँव नहीं उसके | पेट है, आँख है, मगर कान नहीं उसके |
उत्तर – साँप
पहेली – सींग हैं पर बकरी नहीं, काठी है पर घोड़ी नहीं | ब्रेक हैं पर कार नहीं, घंटी है पर किवाड़ नहीं |
उत्तर – साईकिल
पहेली – एक फूल है काले रंग का, सिर पर सदा सुहाए | तेज धूप में वो खिल जाता, छाया में मुरझाए |
उत्तर – छाता
पहेली – जन्म दिया रात ने, सुबह ने किया जवान | दिन ढलते हीं, निकल गई इसकी जान |
उत्तर – अख़बार
पहेली – तीन अक्षर का मेरा नाम, खाने के आता हूँ काम | मध्य कटे हवा हो जाता, अंत कटे तो हल कहलाता |
उत्तर – हलवा
पहेली – धूप देख मैं आ जाऊँ, छाँव देख शर्मा जाऊँ | जब हवा करे मुझे स्पर्श, मैं उसमे समा जाऊँ |
उत्तर – पसीना
पहेली – दुनिया भर की करता सैर, धरती पे ना रखता पैर | दिन में सोता, रात में जागता, रात अँधेरी मेरी बगैर |
उत्तर – चाँद
पहेली – सबके हीं घर ये जाए, तीन अक्षर का नाम बताए | शुरु के दो अति हो जाए, अंतिम दो से तिथि बन जाए |
उत्तर – अतिथि
पहेली – मध्य कटे तो बनता कम, अंत कटे तो कल | लेखन में आती काम, सोचो तो क्या मेरा नाम |
उत्तर – कलम
पहेली – चार टाँग की हूँ एक नारी, छलनी सम मेरे छेद | पीड़ित को आराम मैं देती, बतलाओ भैया यह भेद |
उत्तर – चारपाई
पहेली – पानी से निकला पेड़ एक, पात नहीं पर डाल अनेक | इस पेड़ की ठंडी छाया, बैठ के नीचे उसको पाया |
उत्तर – फव्वारा
पहेली – काला मुँह, लाल शरीर, कागज को वो खा जाता | रोज शाम को पेट फाड़कर, कोई उन्हें ले जाता |
उत्तर – लेटर बॉक्स
पहेली – सुंदर-सुंदर ख़्वाब दिखाती, पास सभी के रात में आती | थके हुए को दे आराम, जल्द बताओ उसका नाम |
उत्तर – नींद
पहेली – लंबा तन और बदन है गोल, मीठे रहते मेरे बोल | तन पे मेरे होते छेद, भाषा का मैं न करूँ भेद |
उत्तर – बाँसुरी
पहेली – एक साथ आए दो भाई, बिन उनके दूर शहनाई | पीटो तब वह देते संगत, फिर आए महफ़िल में रंगत |
उत्तर – तबला
पहेली – उछले दौड़े कूदे दिनभर, यह दिखने में बड़ा हीं सुंदर | लेकिन नहीं ये भालू बंदर, अपनी धुन में मस्त कलंदर | इसके नाम में जुड़ा है रन, घर हैं इसके सुंदर वन |
उत्तर – हिरण
पहेली – रंग बिरंगा बदन है इसका, कुदरत का वरदान मिला | इतनी सुंदरता पाकर भी, दो अक्षर का नाम मिला | ये वन में करता शोर, इसके चर्चे हैं हर ओर |
उत्तर – मोर
पहेली – सुबह आता, शाम को जाता, दिनभर अपनी चमक बरसाता | समस्त सृष्टि को देता वैभव, इसके बिना नहीं जीवन संभव |
उत्तर – सूरज
पहेली – पवन सवारी लेकर उडूं, धरती से आकाश | जीवों को जीवन देने, लाऊँ मैं प्रकाश |
उत्तर – वाष्प
पहेली – मम्मी जी का मीठा गाना, मेरे जी को लगे सुहाना |
उत्तर – लोरी
पहेली – दो अक्षर का मेरा नाम, मेरे बिन न चलता काम | रंगहीन हूँ, स्वादहीन हूँ, हरदम आती हूँ मैं काम |
उत्तर – पानी
पहेली – न काशी, न काबा धाम, बिन जिसके हो चक्का जाम | पानी जैसी चीज है वह, झट से बताओ उसका नाम |
उत्तर – पेट्रोल
पहेली – एक पहेली सदा नवेली जो बूझे जिन्दा | जिन्दा में से मुर्दा निकले, मुर्दा में से जिन्दा |
उत्तर – अंडा
पहेली – दो दलों का खेल, एक दल में खिलाड़ी सात | उठा-पटक, कर-धकेल, हाथ चले, चले लात |
उत्तर – कबड्डी
पहेली – शहर का जो नाम है, प्रसिद्द वहाँ की नमकीन | चार अक्षरों का नाम है, नगर बड़ा प्राचीन |
उत्तर – रतलाम
पहेली – खाते नहीं चबाते लोग, काठ में कड़वा रस संयोग | दांत जीभ की करे सफाई, बोलो बात समझ में आई?
उत्तर – दातून
पहेली – पर-पकवान बनाने में, मेरा उपयोग बड़ा ही हैं | दो कानों से पकड़ी जाऊँ, बोलों मैं क्या कहलाऊँ?
उत्तर – कड़ाही
पहेली – ऊपर से नीचे बहता हूँ, हर बर्तन को अपनाता हूँ | देखो मुझको गिरा न देना, वरना कठिन हो जाएगा भरना |
उत्तर – द्रव्य
पहेली – काली-काली एक चुनरिया, जगमग-जगमग मोती | आ सजती धरती के ऊपर, जब सारी दुनिया सोती |
उत्तर – तारों भरा आकाश
पहेली – तीन अक्षर का मेरा नाम, आदि कटे तो बने चार | अंत कटे तो न मैं जानू, बोलो करो सोच-विचार |
उत्तर – अचार
पहेली – “ज” जोड़े तो जापान, अमीरों के लिए है यह एक शान | बनारसी है इसकी पहचान, दावतो में बढ़ती इसकी माँग |
उत्तर – पान
पहेली – मैं गर्मी में आता हूँ, सबके मन को भाता हूँ | खट्टा मीठा सा स्वाद है मेरा, इसलिए फलों का राजा कहलाता हूँ |
उत्तर – आम
पहेली – छोटे से हैं मटकूदास, कपड़े पहने एक सौ पचास |
उत्तर – प्याज
पहेली – दो अक्षर का मेरा नाम, आता हूँ खाने के काम | उल्टा लिखकर नाच दिखाऊँ, फिर क्यों अपना नाम छिपाऊँ?
उत्तर – चना
पहेली – धूप में आने पर जलने लगता है, छाँव में आने पर मुरझा जाता है | हवा चलने पर मर जाता है बताओ क्या?
उत्तर – पसीना
पहेली – हरे रंग का है यह झंडा, कितना मीठा और रसीला |
उत्तर – गन्ना
पहेली – धन दौलत से बड़ी हूँ मैं, सब चीजों से ऊपर हूँ मैं | जो पाए पंडित बन जाए, जो ना पाए मूर्ख बन जाए |
उत्तर – शिक्षा
पहेली – अंत कटे तो कदम रखे, मध्य कटे तो डर बन जाऊँ | खुद ना चल सकूँ मगर, राही को मंजिल पर पहचाऊँ |
उत्तर – डगर
पहेली – आगे-आगे बहिना आई, पीछे-पीछे भईया | दांत निकाले बाबा आए, बुरका ओढ़े मईया |
उत्तर – भुट्टा
पहेली – उल्टा कर दो रंग भरूँ, सीधा रखो मैं फल हूँ | बीमारों का दोस्त हूँ मैं, देता उनको बल हूँ |
उत्तर – चीकू
पहेली – ऊपर से बस एक रंग हो, भीतर चित्तीदार | सो प्यारी बातें करे, फिकर अनोखी नार |
उत्तर – सुपारी
पहेली – एक नारी के दो बालक, दोनों एक हीं रंग | एक फिरे, एक ठाढ रहे, फिर भी दोनों संग |
उत्तर – चक्की
पहेली – केरल से आया टीगूं काला, चार कान और टोपी वाला |
उत्तर – लौंग
पहेली – कठोर हूँ पर पहाड़ नहीं, जल है मगर समुद्र नहीं | जताएँ हैं पर योगी नहीं, मीठा है मगर गुड़ नहीं |
उत्तर – नारियल
पहेली – कांटेदार खाल के भीतर एक रसगुल्ला | सभी प्रेम से खाते उसको, क्या पंडित क्या मुल्ला |
उत्तर – लीची
पहेली – कान है पर बहरी हूँ, मुँह है पर मौन हूँ | आँखे हैं पर अंधी हूँ, बताओ मैं कौन हूँ |
उत्तर – गुड़िया
पहेली – खेत में उपजे, हर कोई खाए | घर में जो हो जाए, घर खा जाए |
उत्तर – फूट
पहेली – गोरी, सुंदर, पतली, केहर काले रंग | ग्यारह देवर छोड़ कर, चली जेठ के संग |
उत्तर – अरहर की दाल
पहेली – चार है रानी, एक है राजा | हर एक काम में, उनका अपना साझा |
उत्तर – अंगूठा और अंगुलियाँ
पहेली – हरा आटा, लाल पराठा, सभी सखियों ने मिलकर बाँटा |
उत्तर – मेहंदी
पहेली – प्यास लगे तो पी सकते हैं, भूख लगे तो खा सकते हैं | ठण्ड लगे तो जला सकते हैं तो बताओ क्या है वो ?
उत्तर – नारियल
पहेली – वह कौन – सी चीज है, जिसका रंग काला है | उजाले में तो नजर आती है, मगर अँधेरे में दिखाई नहीं देती है |
उत्तर – परछाई
पहेली – वह कौन सा मुख है, जो सुबह से लेकर शाम तक आसमान की ओर देखता है |
उत्तर – सूरजमुखी
पहेली – एक फूल यहाँ खिला, एक खिला कलकत्ता | गजब अजूबा हमने देखा, पत्ते के ऊपर पत्ता |
उत्तर – फूलगोभी
पहेली – दो अंगुल की है सड़क, उस पर रेल चले बेधड़क | लोगों के हैं काम आती, समय पड़े तो खाक बनाती |
उत्तर – माचिस
पहेली – फल नहीं पर फल कहाऊँ, नमक मिर्ची के संग सुहाऊँ | खाने वाले की सेहत बढ़ाऊँ, सीता माता की याद दिलाऊँ |
उत्तर – सीताफल
पहेली – जा जोड़े तो जापान, अमीरों के लिए है यह शान | बनारसी है इसकी पहचान, दावतों में बढ़ती इसकी मान |
उत्तर – पान
पहेली – बिना चूल्हे के खीर बनी, ना मीठी ना नमकीन | थोड़ा – थोड़ा खा गए, बड़े बड़े शौकीन |
उत्तर – चूना
पहेली – डिब्बा देखा एक निराला, ना हीं ढक्कन, ना हीं ताला | न हीं पेंदी, ना हीं कोना, बंद है उसमें चाँदी सोना |
उत्तर – अंडा
पहेली – हरी थी, मन भरी थी, लाख मोती जड़ी थी | राजा जी के बाग में, दुशाला ओढ़े खड़ी थी |
उत्तर – भुट्टा
पहेली – काली हूँ पर कोयल नहीं, लंबी हूँ पर डंडी नहीं | डोर नहीं पर बाँधी जाती, मैया मेरा नाम बताती |
उत्तर – चोटी
पहेली – हाथ आए तो सौ – सौ काटे, जब थके तो पत्थर चाटे |
उत्तर – चाकू
पहेली – हरे- हरे से है दिखे, पक्के हो या कच्चे | भीतर से यह लाल मलाई,जैसे ठंडे मीठे लच्छे |
उत्तर – तरबूज
पहेली – ना किसी से प्रेम ना किसी से बैर, फिर भी लोग लेते मेरी रोज खैर | सबके गानों की रौनक है बढ़ती, फिर भी मुझ पर थप्पड़ पड़ती |
उत्तर – ढोलक
पहेली – सिर पर ताज, गले में थैला, मेरा नाम बड़ा अलबेला |
उत्तर – मुर्गा
पहेली – जादू के डंडे को देखो, कुछ पीए न खाए | नाक दबा दो तुरंत, रोशनी चारों ओर फैलाए |
उत्तर – टॉर्च
पहेली – बताओ ऐसी दो बहनें, संग हंसती, संग गाती हैं | उजले – काले कपड़े पहने, पर मिल कभी न पाती हैं |
उत्तर – आँखें
पहेली – काठ की कठोली, लोहे की मथानी | इसे दो-दो आदमी मथे पर, मक्खन दही न आनी |
उत्तर – आरी
पहेली – बापू के नाम से हुई, इस शहर की पहचान | गुजरात की राजधानी, नगर है बड़ा महान |
उत्तर – गांधीनगर
पहेली – दो अक्षर का मेरा नाम, आता हूँ खाने के काम | उल्टा लिखकर नाच दिखाऊँ, फिर क्यों अपना नाम छिपाऊँ?
उत्तर – चना
पहेली – पांच अक्षर का मेरा नाम, उल्टा-सीधा एक समान | दक्षिण भारत में रहती हूँ, बोलो तो मैं कैसी हूँ?
उत्तर – मलयालम
पहेली – पवित्र प्यार का चिह्न हूँ मैं, गैरों को बना लूँ अपना | उल्टा कर दो सब्जी हूँ, खा सकते हो मुझे कच्चा |
उत्तर – राखी
पहेली – रात दिन है मेरा, घर पर तुम्हारे डेरा | रोज मीठे गीतों से, करती नया सवेरा |
उत्तर – गौरया
पहेली – पानी का मटका, पेड़ पर लटका | हवा हो या झटका, उसको नहीं पटका |
उत्तर – टमाटर
पहेली – बिना चूल्हे की खीर बनी, ना मीठी ना नमकीन | थोड़ा-थोड़ा खा गए, बड़े-बड़े शौक़ीन |
उत्तर – चूना
पहेली – दो अक्षर का नाम है, रहता हरदम जुखाम है | कागज मेरा रुमाल है, बताओ मेरा क्या नाम है ?
उत्तर – कलम
पहेली – चार कुआँ बिन पानी, चोर अठारह बैठे लिए एक रानी | आया एक दारोगा लाल, कुएं में दिया सबको डाल |
उत्तर – कैरमबोर्ड
पहेली – एक सींग का है चौपाया, मोटी उसकी खाल | खाल से किसी जमाने में, बनती थी ढाल |
उत्तर – गैंडा
पहेली – पक्षी हूँ मैं अजब निराला, मैं नहीं हूँ उड़ने वाला | प्यारे बच्चों ध्यान लगाओ, झट से मेरा नाम बताओ |
उत्तर – शुतुरमुर्ग
पहेली – प्यारा सुंदर पक्षी हूँ मैं, तुंरत मुझे लो पाल | हरे रंग की काया मेरी, चोंच है मेरी लाल |
उत्तर – तोता
पहेली – भैया मैं हूँ तीन पंख का, चार महीने पाता आराम | बिजली का प्रवाह मैं सहता, घंटों मैं तो चलता रहता |
उत्तर – पंखा
पहेली – धरती में मैं पैर छुपाता, आसमान में शीश उठाता | हिलता पर कभी न चलता, पैरों से हूँ भोजन खाता |
उत्तर – पेड़
पहेली – बिन पावों के चलते देखा, इत-उत उसको फिरते देखा | काम विचित्र करते देखा, जल से उसे मरते देखा |
उत्तर – जूता
पहेली – मुझे खाना चाहो तो, सबसे पहले मुझे तोड़ो | मेरे अंदर है सुनहरा खजाना, फ्राई कर के झट से खा लो |
उत्तर – अंडा
पहेली – दो सुंदर लड़के, दोनों एक रंग के | एक बिछड़ जाए, तो दूसरा काम न आए |
उत्तर – जूता
पहेली – सात गांठ की रस्सी, गांठ – गांठ में रस | इसका उत्तर जो बताए, उसको देंगे रूपए दस |
उत्तर – जलेबी
पहेली – पढ़ने में, लिखने में, दोनों में हीं आता काम | कलम नहीं, कागज़ नहीं, बताओ क्या है मेरा नाम |
उत्तर – चश्मा
पहेली – बैठ तार में आती वह, घर के दीप जलाती वह | कई मशीनों का है वह प्राण, बोलो क्या कहलाती वह |
उत्तर – बिजली
पहेली – मध्य कटे तो सास बन जाऊँ, अंत कटे तो सार समझाऊँ | मैं हूँ पक्षी, रंग सफेद, बताओ मेरे नाम का भेद |
उत्तर – सारस
पहेली – एक हाथ है लकड़ी की डंडी, बने हुए हैं इसमें आठ घर | ज्यों-ज्यों हवा जाए उस भवन में, त्यों-त्यों निकले हैं मीठे स्वर |
उत्तर – बाँसुरी
पहेली – उड़ नहीं सकती मैं वायु में, चल नहीं पाती सड़कों पर | लेकिन लाखों पर्यटकों को, पहुँचाती हूँ इधर-उधर |
उत्तर – रेल
पहेली – जंगल मेरी जन्मभूमि है, महफिल मेरा धाम | सबके होंठ लग कर देती, सरगम का पैगाम |
उत्तर – बाँसुरी
पहेली – एक सींग की ऐसी गाय, जितना दो उतना हीं खाए | खाते-खाते गाना गाए, पेट नहीं उसका भर पाए |
उत्तर – आटा चक्की
पहेली – आदि कटे तो गीत सुनाऊँ, मध्य कटे तो संत बन जाऊँ | अंत कटे साथ बन जाता, संपूर्ण सबके मन भाता |
उत्तर – संगीत
पहेली – पूरे विश्व में एक यहीं, सबसे बड़ा महाद्वीप | भारत-पाक रूस और इसमें हीं है चीन |
उत्तर – एशिया
पहेली – हाल-चाल यदि पूछो उससे, नहीं करेगा सीधे बात | सादा लगता है, पर पेट में रखता दांत |
उत्तर – अनार
पहेली – ऐसा एक अजब खजाना, जिसका मालिक बड़ा श्याना | दोनों हाथों से लुटाता, फिर भी दौलत बढ़ता हीं जाता |
उत्तर – ज्ञान
पहेली – मुझको उल्टा करके देखो, लगता हूँ मैं नौजवान | कोई पृथक नहीं रहता, बूढ़ा बच्चा या जवान |
उत्तर – वायु
पहेली – सिर काट दो, मन दिखता हूँ, पैर काट दो, आदर बना दूँ | पेट काट दो, कुछ न बताता, प्रेम से अपना शीश नवाता |
उत्तर – नमन
पहेली – लाल-लाल आँखें, लंबे-लंबे कान | रुई का फुहासा, बोलो क्या है उसका नाम ?
उत्तर – खरगोश
पहेली – तीन अक्षर का शहर हूँ, विश्व में प्रसिद्ध हूँ | अंत कटे तो आग बन जाऊँ,मध्य कटे तो आरा कहलाऊँ |
उत्तर – आगरा
पहेली – हरी-हरी मछली के हरे-हरे अंडे | जल्दी से बूझो पहेली, नहीं तो पड़ेंगे डंडे |
उत्तर – मटर
पहेली – दुम कटे तो सीता, शीश कटे तो मित्र | बीच कटे तो खोपड़ी, पहेली है बड़ी विचित्र |
उत्तर – सियार
पहेली – सुबह सवेरे आता हूँ, शाम ढले चल जाता हूँ | मुझे देखकर दिन की शुरुआत, सभी को रोशन कर जाता हूँ |
उत्तर – सूरज
पहेली – शुरू कटने से हूँ मैं पशु, बीच कटे पर काम | आखिर कटे तो पक्षी होता, बताओ मेरा नाम |
उत्तर – कागज
पहेली – एक बूढ़े के बारह बच्चे, कोई छोटे तो कोई लंबे | कोई गर्म और कोई ठंडे, बताओ नहीं तो खाओ डंडे |
उत्तर – साल
पहेली – शरीर है इसका लंबा-लंबा, मुख है कुछ-कुछ गोरा | पेट में जिसके है काली डंडी, नाम लिखे हैं वो मेरा |
उत्तर – पेंसिल
पहेली – चार पैर रखती हूँ, लेकिन कहीं न जाती हूँ | ऑफिस हो या हो संसद, हर जगह फसाद कराती हूँ |
उत्तर – कुर्सी
पहेली – मध्य काट कर मली गई, प्रथम काट कर छली गई | पानी में रह कर सुख भोगा, बाहर आकर तली गई |
उत्तर – मछली
पहेली – वाणी में गुण बहुत है, पर मुझसे अच्छा कौन? सारे झगड़ों को टालूँ , बतलाओ मैं कौन?
उत्तर – मौन
पहेली – गुलाबी नगर सदियों से, सबके मन को भाता | हवामहल के कारण हीं वो पहचाना जाता।
उत्तर – जयपुर
पहेली – कद लंबा और रूप गोल है, आए काम जब आती रात | रोती जलती खड़ी-खड़ी, कभी न पूछे कोई बात |
उत्तर – मोमबत्ती
पहेली – आँखें दो हो जाए चार, मेरे बिना कोट बेकार | घुसा आँखों में मेरा धागा, दर्जी के घर से मैं भागा |
उत्तर – बटन
पहेली – मैं एक बीज हूँ, तीन अक्षर है मेरे | दो दल वाला अन्न हूँ, दाल बनाकर खाते हो |
उत्तर – मटर
पहेली – देकर एक झटका, फाँसी पर लटका | इंकलाब का शोला, जिंदाबाद बोला |
उत्तर – भगत सिंह
पहेली – जो तुझमें है, वह उसमें नहीं, जो झण्डे में है, वह डण्डे में नहीं |
उत्तर – “झ”
पहेली – हमने देखा ऐसा बंदर, उछले जो पानी के अंदर |
उत्तर – मेंढक
पहेली – बिल्ली की पूँछ हाथ में, बिल्ली रहे इलाहाबाद में |
उत्तर – पतंग
पहेली – जब भी आए, होश उड़ाए, फिर भी कहते हैं कि आए |
उत्तर – नींद
पहेली – पंख नहीं पर उड़ती हूँ, हाथ नहीं पर लड़ती हूँ |
उत्तर – पतंग
पहेली – डब्बे पर डब्बा, डब्बे का गाँव, चलती फिरती बस्ती है, लोहे के पाँव |
उत्तर – रेलगाड़ी
पहेली – कमर पतली है, पैर सुहाने, कहीं गए होंगे बीन बजाने |
उत्तर – मच्छर
पहेली – राजा के महल में रानी पचास, सिर पटके दीवार से, जलकर होए राख |
उत्तर – माचिस
पहेली – बच्चों! एक लाठी की सुनो कहानी, छुपा है जिसमें मीठा – मीठा पानी |
उत्तर – गन्ना
पहेली – अगर नाक पर मैं चढ़ जाऊँ, तो कान पकड़कर खूब पढ़ाऊँ |
उत्तर – चश्मा
पहेली – एक गुफा के दो रखवाले, दोनों लंबे, दोनों काले |
उत्तर – मूंछें
पहेली – मैं मरती हूँ, मैं कटती हूँ | पर रोते हो तुम, पहचानो कौन हूँ मैं |
उत्तर – प्याज
पहेली – एक राजा की अनोखी रानी, दुम के सहारे पीती पानी |
उत्तर – दीपक
पहेली – मेरे नाम से सब डरते हैं, मेरे लिए परिश्रम करते हैं |
उत्तर – परीक्षा
पहेली – बूझो भैया एक पहेली, जब काटो तब नई नवेली |
उत्तर – पेंसिल
पहेली – आवाज है पर इंसान नहीं, जुबान है पर निशान नहीं |
उत्तर – ऑडियो कैसेट
पहेली – काली-काली माँ, लाल-लाल बच्चे | जहाँ जाए माँ, वहाँ जाएँ बच्चे |
उत्तर – ट्रेन
पहेली – सउमा मेरा उल्टा नाम, कम्प्यूटर पर करता काम |
उत्तर – माउस
पहेली – दादी-नानी का यह धन, बच्चों का खुश कर दे मन |
उत्तर – कहानी
पहेली – सीधी होकर नीर पिलाती, उल्टी होकर दीन कहलाती |
उत्तर – नदी
पहेली – मारे फिर भी आदर पाता, पुलिस नहीं फिर क्या कहलाता |
उत्तर – टीचर
पहेली – कहे लोमड़ी लगते दूर, फल है कौन बताओ हुजूर |
उत्तर – अंगूर
पहेली – बिना सहारे लटक रहे हैं, बिन बिजली के चमक रहे हैं |
उत्तर – तारे
पहेली – दुनिया का कौन-सा जीव है, जिसकी पांच आँखें होती हैं?
उत्तर – मधुमक्खी
पहेली – चार खड़े, दो अड़े, दो पड़े, एक-एक के मुंह में दो-दो पड़े |
उत्तर – खाट
पहेली – सब सोएँ पर यह न सोए, चोर भाई की आँखें रोएँ |
उत्तर – स्ट्रीट लाइट
पहेली – कंप्यूटर का मैं “की” कहलाता, मुझसे अक्षर, अंकन आता |
उत्तर – कीबोर्ड (Keyboard)
पहेली – हरी डिब्बी, पीला मकान, उसमें बैठे कालू राम |
उत्तर – पपीता और बीज
पहेली – बेशक न हो हाथ में हाथ, जीता है वह आपके साथ |
उत्तर – परछाई
पहेली – कमर बाँध कोने में पड़ी, बड़ी सबेरे अब है खड़ी |
उत्तर – झाड़ू
पहेली – तीन रंग की तितली, नहा धोकर निकली |
उत्तर – समोसा
पहेली – काला घोड़ा, सफेद सवारी, एक उतरा तो दूसरे की बारी |
उत्तर – तवा और रोटी
पहेली – मैं हरी, मेरे बच्चे काले, मुझे छोड़ मेरे बच्चे खा ले |
उत्तर – इलायची
पहेली – काले वन की रानी है, लाल पानी पीती है |
उत्तर – खटमल
पहेली – हरी डंडी, लाल कमान, तौबा – तौबा करे हर इंसान |
उत्तर – लाल मिर्च
पहेली – एक पहेली मैं बुझाऊँ, सिर को काट नमक छिड़काऊँ |
उत्तर – खीरा
पहेली – तीन अक्षर का मेरा नाम, उल्टा सीधा एक समान |
उत्तर – जहाज
पहेली – “बा” अक्षर है पहला नाम, जल भरने के आऊँ काम |
उत्तर – बाल्टी
पहेली – “शौ” अक्षर पहले है आता, हर घर की मैं शान बढ़ाता |
उत्तर – शौचालय
पहेली – घर की डॉक्टर, घर की रानी | बीच चौक में लगे सुहानी |
उत्तर – तुलसी
पहेली –कांटों से निकले, फूलों में उलझे | नाम बताओ तो समस्या सुलझे |
उत्तर – तितली
पहेली – ऊँट की बैठक, हिरन की चाल | बोलो वह कौन है पहलवान |
उत्तर – मेढ़क
पहेली – हजार लाख में रहे अँधेरा, मात्र एक हीं में उजाला |
उत्तर – चाँद
पहेली – छोटा हूँ पर बड़ा कहलाता, रोज दही की नदी में नहाता |
उत्तर – दहीबड़ा
पहेली – चार ड्राइवर एक सवारी, उसके पीछे जनता भारी |
उत्तर – मुर्दा
पहेली – बीसों का सिर काट लिया, ना मारा ना ख़ून किया |
उत्तर – नाख़ून
पहेली – लाल घोड़ा रुका रहे, काला घोड़ा भाग जाए, बताओ कौन?
उत्तर – आग और धुँआ
पहेली – सोलह, बारह, आठ कड़ी है | लंबी डंडी एक छड़ी है |
उत्तर – छाता
पहेली – जन्म तो हुआ जंगल में, नाचे पर गहरे जल में |
उत्तर – नौका
पहेली – एक प्लेट में दो अंडा, एक गर्म, एक ठंडा |
उत्तर – सूरज और चंदा
पहेली – उजली धरती काले बीज, हमको देती सुन्दर सीख |
उत्तर – पुस्तक
पहेली – शब्द एक हीं, मतलब दो, एक भाषा, एक रहने को |
उत्तर – बंगला
पहेली – खुद कभी वह कुछ न खाए, लेकिन सब को खूब खिलाए |
उत्तर – चम्मच
पहेली – सबको इससे डर है लगता, पर उजियारा इस पे हँसता |
उत्तर – अँधेरा
पहेली – दो अक्षर का मेरा नाम, सिर पर चढ़ना मेरा काम |
उत्तर – टोपी
पहेली – पन्द्रह दिन में हुआ बीमार, पन्द्रह दिन का राजकुमार |
उत्तर – चाँद
पहेली – पेट में अंगुली, सिर पर पत्थर, झटपट बताओ इसका उत्तर |
उत्तर – अंगूठी
पहेली – कटोरा पर कटोरा, बेटा बाप से भी गोरा |
उत्तर – नारियल
पहेली – खड़ा पर भी खड़ा, बैठने पर भी खड़ा |
उत्तर – सींग
पहेली – दिन में सोए, रात में रोए | जितना रोए, उतना खोए |
उत्तर – मोमबत्ती
पहेली – न भोजन खाता, न वेतन लेता, फिर भी पहरा डटकर देता |
उत्तर – ताला
पहेली – एक पेड़ की तीस है डाली, आधी सफेद और आधी काली |
उत्तर – महीना
पहेली – एक घर में पचास चोर, रहते हैं सब साथ-साथ |
उत्तर – माचिस
पहेली – हरा मकान, लाल दुकान, और उसमें बैठता लल्लूराम |
उत्तर – तरबूज
पहेली – कान मरोड़ो, पानी दूँगा, मैं कोई पैसे नहीं लूँगा |
उत्तर – नल
पहेली – एक पैर है काली धोती, जाड़े में वह हरदम सोती | गरमी में है छाया देती, सावन में वह हरदम रोती |
उत्तर – छतरी
पहेली – वह पाले नहीं भैंस, ना गाय, फिर भी दूध मलाई हीं खाए | घर बैठे हीं वह करे शिकार, रिश्ते में भी है, वह मौसी यार |
उत्तर – बिल्ली
पहेली – भवनों से मैं नजर आता, सब बच्चों को खूब भाता | दूर का हूँ लगता मामा, रूप बदलता पर दिल को भाता |
उत्तर – चंद्रमा
पहेली – बिना पाँव पानी पर चलती, बत्तख नहीं, ना पानी की रानी | उसे न चाहिए सड़क या पटरी, सिर्फ चाहिए गहरा पानी |
उत्तर – नाव
पहेली – सात रोज में हूँ आता, बालकों का हूँ चहेता | वे करते हैं बस मुझसे प्यार, नित्य करते हैं मेरा इंतजार |
उत्तर – रविवार
पहेली – रंग है उसका पीला, तपाया है तो ढीला | पीटा है तो फैला, कीमती है तो छैला |
उत्तर – सोना
पहेली – खबर लाता हूँ सुबह नहीं लगाता हूँ देर मैं | फेंक दिया जाता हूँ, दूसरे दिन रद्दी के ढेर में |
उत्तर – अख़बार
पहेली – बोल नहीं पाती हूँ मैं, और सुन नहीं पाती | बिना आँखों के हूँ अंधी, पर सबको राह दिखाती |
उत्तर – पुस्तक
पहेली – तीन अक्षर का मेरा नाम, बीच कटे तो रिश्ते का नाम | आखिरी कटे तो सब खाए, भारत के तीन तरफ दिखाए |
उत्तर – सागर
पहेली – शुरू कटे तो कान कहलाऊँ, बीच कटे तो मन बहलाऊँ | परिवार की मैं करूँ सुरक्षा, बारिश, आँधी, धूप से रक्षा |
उत्तर – मकान
पहेली – नकल उतारे सुनकर वाणी, चुप-चुप सुने सभी की कहानी | नील गगन है इसको भाए, चलना क्या उड़ना भी आए |
उत्तर – तोता
पहेली – राजा महाराजाओं के ये, कभी बहुत आया काम | संदेश इसने पहुचाएँ, सुबह हो या शाम |
उत्तर – कबूतर
पहेली – आगे ‘प’ है मध्य में भी ‘प’, अंत में इसके ‘ह’ है | पेड़ों पर रहता है, सुर में कुछ कहता है |
उत्तर – पपीहा
पहेली – सफेद मुर्गी, हरी पूँछ, तुझे ना आए काले से पूछ |
उत्तर – मूली
पहेली – देखी रात अनोखी वर्षा, सारा खेत नहाया | पानी तो पूरा शुद्ध था, पर पी न कोई पाया |
उत्तर – ओस
पहेली – सर्दी की रात मैं नभ से उतरूँ, लोग कहते हैं मुझे मोती | सूर्य का प्रकाश देखते हीं, मैं गायब होती |
उत्तर – ओस
पहेली – करती नहीं यात्रा दो गज, फिर भी दिन भर चलती है | रसवंती है, नाजुक भी, लेकिन गुफा में रहती है |
उत्तर – जीभ
पहेली – नहीं सुदर्शन चक्र मगर, मैं चकरी जैसा चलता | सिर के ऊपर उल्टा लटका, फर्श पर नहीं उतरता |
उत्तर – पंखा
पहेली – पास में उड़ता – उड़ता आए, क्षण भर देखूँ , फिर छिप जाए | बिना आग के जलता जाए, सबके मन को वह लुभाए |
उत्तर – जुगनू
पहेली – छिलके को दूर हटाते जाओ, बड़े स्वाद से खाते जाओ | इतना पर अवश्य देखना, छिलके इसके दूर हीं फेंखना |
उत्तर – केला
पहेली – तरल हूँ पर पानी नहीं, चिपचिपा हूँ गोंद नहीं | मीठा हूँ पर चॉकलेट नहीं, मधुमक्खियों द्वारा मैं बनता हूँ |
उत्तर – शहद
पहेली – उल्टा-सीधा एक समान? तीन अक्षर का मेरा नाम | मुझसे सुन्दर दिखे जहान, जरा बताओ मेरा नाम?
उत्तर – नयन
पहेली – हुगली नदी पर बना, ऐसा है एक सेतू | चार खंभों पर टिका हुआ, लोगों को पार कराने हेतू |
उत्तर – हावड़ा ब्रिज
पहेली – कौन कुंवारा आजीवन था, किसे प्रकृति से था प्यार | किसका साहित्य छायावाद पर, नाम बताओ सोच-विचार |
उत्तर – सुमित्रानंदन पंत
पहेली – पारिवारिक व राष्ट्र-भावना, किसके साहित्य में दृश्यमान | राजनीति में रही सक्रिय, ओज-वीर उसकी पहचान |
उत्तर – सुभद्रा कुमारी चौहान
पहेली – डगमग-डगमग, हिलता-डुलता, सागर की लहरों पर चलता | जल सेना का साथी सच्चा, नाम बताओ उसका बच्चा |
उत्तर – पानी का जहाज़
पहेली – बावन सेकंड में गाया जाऊँ, बोलो बच्चों क्या कहलाऊँ | गुरुदेव टेगोर की रचना न्यारी, गाने में लगती है प्यारी |
उत्तर – राष्ट्र गान
पहेली – गलती को में खूब मिटाती, घिसते-घिसते खुद घिस जाती | बच्चों की मैं पक्की मित्र, मिटा-मिटा बनवाती चित्र |
उत्तर – रबड़
पहेली – तीन अक्षर का मेरा नाम, जीवन लेना मेरा काम | प्रथम कटे रोना बन जाऊँ, मध्य कटे कोना कहलाऊँ |
उत्तर – कोरोना
पहेली – याद सुबह मैं आता हूँ, दाँतों को चमकाता हूँ | करके अपना कार्य समय से, दिनभर फिर सुस्ताता हूँ |
उत्तर – टूथब्रश
पहेली – जो करता है वायु शुद्ध, फल देकर जो पेट भरे | मानव बना है उसका दुश्मन, फिर भी वह उपकार करे |
उत्तर – पेड़
पहेली – धूम धड़ाका खूब करूँ मैं, तीन अक्षर का मेरा नाम | अंतिम अक्षर ‘ख’ है मेरा, नाम बताओ भोलूराम |
उत्तर – पटाखा
पहेली – खट्टा मगर रसीला हूँ, ऊपर से हरा या पीला हूँ | गर्मी में मेरी आती बहार, लगा दूँ रस की धार |
उत्तर – नींबू
पहेली – धन-दौलत से बड़ी है यह, सब चीजों से ऊपर है यह | जो पाए पंडित बन जाए, बिन पाए मूर्ख रह जाए |
उत्तर – विद्या
पहेली – महापुरुषों की धरोहर, है देश की शान | तीन रंगों में लहराता, राष्ट्र की पहचान |
उत्तर – तिरंगा
पहेली – मैं तीन अंकों की संख्या, सोचो तो मैं कौन हूँ? मैं ठग-बदमाशों की संज्ञा, बूझो तो मैं कौन हूँ?
उत्तर – 420
पहेली – बूझो बच्चों एक पहेली, काली थाल की गोरी सहेली | घूम-घूम कर नाच दिखाती, फूल के मैं कुप्पा हो जाती |
उत्तर – रोटी
पहेली – ऊँचा-ऊँचा जो उड़े, न बादल न चील | कभी डोर उसकी खींचे, कभी पेंच में ढील |
उत्तर – पतंग
पहेली – बादल बरसे बिजली चमके, या बरसे अंगारा | मातृभूमि की रक्षा खातिर, बीते जीवन हमारा |
उत्तर – फौजी
पहेली – तीन अक्षरों का शब्द, आदि कटे से गरदन प्यारी | मध्य कटे से संक्षेप बने, अंत कटे से बने तरकारी |
उत्तर – सागर
पहेली – एक अनोखा डिब्बा वो, जो बोले और दिखाए | करे मनोरंजन सबका, हर घर में पाया जाए |
उत्तर – टीवी
पहेली – हरी-हरी पोशाक हमारी, हरा- भरा है सबका रूप | पौधों को भोजन हम देते, जब भी मिलती हमको धूप |
उत्तर – पत्ती
पहेली – रंग-बिरंगी ठंडी-ठंडी, फ्रिज में जमा रहती | बर्फ जमा है साथ मेरे, गर्मी में राहत देती |
उत्तर – आइसक्रीम
पहेली – छायावादी किसका साहित्य, किसने तोड़ा छन्द विधान | दीन-हीन दलितों को किसने, अपना कर दिया सम्मान?
उत्तर – सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’
पहेली – लाल हूँ मैं, खाती हूँ सूखी घास | पानी पीकर मर जाऊँ, जल जाए जो आए मेरे पास |
उत्तर – आग
पहेली – पौधों को मैं जकड़े रहती, मिट्टी के अन्दर घर मेरा | लवण और जल पहुंचाती, बताओ क्या नाम मेरा?
उत्तर – जड़
पहेली – एक पेड़ का अंग्रेजी नाम, वह है हथेली मेरी | खुशी ओमी एकता रानी, अरे बूझ पहेली मेरी |
उत्तर – पाम ट्री
पहेली – सोचो! अगर तुम ऐसे प्लेन में हो, जो क्रैश होने वाला है तो तुम कैसे बचोगे?
उत्तर – सोचना बंद कर के |
पहेली – आलू का अविष्कार सबसे पहले कहाँ पर हुआ था?
उत्तर – जमीन पर
पहेली – क्या तुम एक ऐसे कलम से नीला लिख सकते हो, जिसके अंदर लाल रंग की स्याही भरी हो?
उत्तर – हाँ, नीला शब्द लिखकर
पहेली – वह कौन-सी चीज है, जो हमारी है लेकिन उसे कोई और इस्तेमाल करता है?
उत्तर – आपका नाम
पहेली – दुनिया की ऐसी कौन-सी सिटी है, जो सबसे शॉकिंग है?
उत्तर – इलेक्ट्रिसिटी
पहेली – कौन है वो, जिसे डूबने से दुनिया में कोई नहीं बचा सकता?
उत्तर – सूरज
पहेली – ऐसा कौन-सा पक्षी है, जिसके सिर पर पैर होते हैं?
उत्तर – सभी पक्षियों के सिर, पर (पंख) व पैर होते हैं |
पहेली – चाँद पर दूसरा कदम रखने वाला शख्स कौन था?
उत्तर – नील आर्मस्ट्रांग, जिसने पहले कदम के बाद दूसरा कदम रखा |
पहेली – एक मुर्गा है, जो एक ऊंचे खंभे पर चढ़कर बैठा है | अगर वो अंडा देगा तो क्या वो नीचे गिरेगा?
उत्तर – मुर्गा अंडा हीं नहीं देता है |
पहेली – कुतुबमीनार की बिल्कुल सही ऊँचाई बताओ?
उत्तर – उसके आधे की ठीक दुगुनी |
पहेली – ऐसा क्या है, जिसे तुम सिर्फ अँधेरे में हीं देख सकते हो?
उत्तर – अँधेरा
पहेली – एक शख्स की पूरी जिंदगी में कितने जन्मदिन आते हैं?
उत्तर – केवल एक, बाकी सब तारीखें होती हैं |
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो सिर्फ नीचे आती है लेकिन कभी ऊपर नहीं जाती?
उत्तर – बारिश
पहेली – एक अरबी दूध वाले को तुम क्या कहोगे?
उत्तर – मिल्क शेक (शेख)
पहेली – दुबई के लोग केला खाने के बाद उसके छिलके का क्या करते हैं?
उत्तर – फेंक देते हैं |
पहेली – तुम 10 रुपए में कौन सी चीज खरीदकर पूरे कमरे को भर सकते हो?
उत्तर – माचिस और मोमबत्ती |
पहेली – तुम एक रेस में दौड़ रहे हो, जिसमें तुमने तीसरे नंबर वाले धावक को पीछे छोड़ दिया तो तुम कौन से नंबर पर आओगे?
उत्तर – तीसरे नंबर पर |
पहेली – अगर एक संकरी रोड पर 2 बस वाले तुम्हारे सामने से आ रहे हैं, तो तुम कैसे वहाँ से निकलोगे?
उत्तर – बस वाले आ रहे हैं, बस नहीं |
पहेली – मछली को पानी में तैरता देखकर कैसे पहचानोगे कि वह नर है या मादा?
उत्तर – अगर वो तैर रही है तो मादा, तैर रहा है तो नर |
पहेली – ऐसी कौन-सी कली है, जो बड़ी जल्दी झाड़ियों में छिप जाती है और फिर दिखती नहीं?
उत्तर – छिपकली
पहेली – वह क्या चीज है, जिसे हम दिन की रोशनी में भी नहीं देख पाते?
उत्तर – अँधेरा |
पहेली – अस्सी में से आठ कितनी बार घटा सकते हो?
उत्तर – एक बार, क्योंकि दूसरी बार तो 72 में से 8 घटाने होंगे |
पहेली – अकबर बादशाह नमाज पढ़ने जामा मस्जिद में पूरब के दरवाजे से जाते थे तो निकलते किस दरवाजे से थे? आपकी जानकारी के लिए जामा मस्जिद के चार दरवाजे हैं |
उत्तर – अकबर के समय में जामा मस्जिद थी हीं नहीं |
पहेली – वह क्या है, जो वर्ष में एक बार आता है, पर रविवार में दो बार ?
उत्तर – व
पहेली – एक ऊँट का मुँह उत्तर में है और दूसरे का दक्षिण में, क्या वे दोनों एक हीं बर्तन में एक साथ खाना खा सकते हैं?
उत्तर – जी हाँ, क्योंकि वो आमने-सामने बैठे हैं |
पहेली – अगर मेरी जेब में 10 टॉफियाँ हैं और मैं जेब से 3 टॉफियाँ निकल लूँ तो मेरे पास कितनी टॉफियाँ बचेंगी?
उत्तर – 10 हीं क्योंकि मैंने टॉफी किसी को दी नहीं सिर्फ जेब से निकाली है |
पहेली – किन दो अंकों को आपस में गुणा करने का परिणाम पांच होगा?
उत्तर – पाँच और एक |
पहेली – 1 किलो लोहे और 1 किलो रूई में किसका वजन अधिक होगा ?
उत्तर – दोनों का वजन बराबर होगा, क्योंकि दोनों का वजन 1 – 1 किलो हीं है |
पहेली – सबसे छोटी सम संख्या कौन सी है ?
उत्तर – 0 (शून्य)
पहेली – 1 से 100 तक की गिनती के बीच कितनी बार 8 अंक आता है ?
उत्तर – 20 बार
पहेली – एक वृत्त में कितनी भुजाएँ होती हैं ?
उत्तर – 0, क्योंकि वृत्त गोल होता है |
पहेली – 6 को कितनी बार जोड़ें कि 66 आ जाए ?
उत्तर – 11 बार
पहेली – अगर किसी ने 1 तरबूज, 2 संतरा, 3 सेब, 2 तरबूज और 5 कीवी खरीदा है तो उसके पास कुल कितने तरबूज होंगे ?
उत्तर – 3 तरबूज |
पहेली – एक टेबल पर 2 ग्लास के आगे 2 ग्लास हैं | 2 ग्लास के पीछे 2 ग्लास हैं और 2 ग्लास के बगल में 2 ग्लास हैं, तो बताओ टेबल पर कुल कितने ग्लास हैं?
उत्तर – 4 ग्लास |
पहेली – WV733N नंबर की एक कार से श्याम कहीं जा रहा था | रास्ते में एक लड़की ने लिफ्ट माँगी | श्याम ने जब उस लड़की से उसका नाम पूछा तो उसने बताया कि उसकी गाड़ी के नंबर में उसका नाम है तो बताओ लड़की का नाम क्या था ?
उत्तर – उस लड़की का नाम नीलम था | अगर कार का नंबर WV733N को उल्टा देखेंगे तो यह NEELAM लिखा हुआ दिखाई देगा |
पहेली – दो पिता और दो बेटे मछलियाँ पकड़ने गए | सभी ने 1 – 1 मछली पकड़ी | जब उन्होंने मछलियाँ गिनी तो वो सिर्फ 3 हीं थीं तो बताओं ऐसा क्यों ?
उत्तर – मछली पकड़ने कुल तीन हीं लोग गए थे | इनमें एक दादा, दूसरा बेटा और तीसरा पोता था |
पहेली – मोनू बाजार जा रहा था। रास्ते में उसे अपनी 6 पत्नियों के साथ एक आदमी मिला | सभी पत्नियों के हाथ में 2 – 2 बैग थे, जिनमें से प्रत्येक बैग में 1 – 1 खरगोश थे और प्रत्येक खरगोश के 3 – 3 बच्चे थे तो बताओ कुल कितने लोग बाजार जा रहे थे ?
उत्तर – सिर्फ अकेला मोनू हीं बाजार जा रहा था,क्योंकि और लोग उसे सिर्फ रास्ते में मिले थे |
पहेली – 16 आदमी मिलकर किसी काम को 10 दिनों मे पूरा करते हैं तो बताओ उसी काम को 80 दिन में पूरा करने के लिए कितने आदमी की जरूरत होगी ?
उत्तर – 2 आदमी, क्योंकि 16×10/80 =2 तो इस तरह 2 व्यक्ति उस काम को 80 दिन में पूरा करेंगे |
पहेली – सभी लोग एक पंक्ति मे खडे़ थे, जिसमें एक लड़की दोनों तरफ से 19वें स्थान पर थी तो बताओ कितने लोग पंक्ति में खड़े थे ?
उत्तर – 37 लोग |
पहेली – सोहन के पास कुछ सेब और कुछ सुई हैं | अगर वह सभी सेब में 1 – 1 सुई चुभाए, तो उसके पास अतिरिक्त 1 सुई बच जाती है | अगर वो प्रत्येक सेब में 2 सुई चुभाए तो उसके पास अतिरिक्त 1 सेब बच जाता है तो बताओ सोहन के पास कुल कितने सेब और सुई हैं ?
उत्तर – सोहन के पास 3 सेब 4 सुई हैं |
पहेली – एक टोकरी में 8 केले हैं, जिनमें से 3 केले आपने ले लिए हैं तो बताओ आपके पास कितने केले बचे हैं ?
उत्तर – 3 केले, क्योंकि आपने टोकरी में सिर्फ 3 केले हीं लिए थे |
पहेली – राम ने 500 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया और दौड़ में शामिल तीसरे नंबर पर श्याम को पीछे छोड़ दिया तो अब बताओ राम दौड़ में किस नंबर पर था ?
उत्तर – तीसरे नंबर पर |
पहेली – मेरी उम्र 15 से कम है मगर 10 से ज्यादा है | 10 से 3 तक जोड़कर तुम मेरी उम्र बता सकते हो तो बताओ मेरी उम्र कितनी है ?
उत्तर – 13 साल |
पहेली – एक व्यक्ति के पास 15 बकरियाँ हैं, जिनमें 7 बकरियों को छोड़कर बाकी सभी मर जाती हैं तो उस व्यक्ति के पास अब कितनी बकरियाँ होंगी ?
उत्तर – 7 बकरियाँ, क्योंकि 7 बकरियों को छोड़कर और सभी मर चुकी हैं |
पहेली – 31, 33, 13 और 103 में से सबसे छोटी संख्या कौन सी है ?
उत्तर – 13
पहेली – गणित के अंग्रेजी शब्द ‘MATHEMATICS’ में कितने अक्षर हैं ?
उत्तर – 11
पहेली – 2 पिता और 2 पुत्र बाजार में लंच के लिए गए | उनमें से प्रत्येक ने 70 रुपये का लंच खरीदा तो कुल कितना खर्च हुआ ?
उत्तर – 210 रूपए, क्योंकि वो 3 हीं लोग थे – दादा, पिता और पोता इसलिए कुल 70×3 = 210 रूपए खर्च हुए |
पहेली – 100 से पहले कौन सी संख्या और कितनी संख्या आती हैं ?
उत्तर – 99
पहेली – संख्या 20 और 25 के बीच के फर्क को दर्शाने के लिए निम्न में से किस चिह्न [ <, =, > ] को चुनना चाहिए ?
उत्तर – <, क्योंकि 20, 25 से छोटा है |
पहेली – 86, 68 से अधिक है | यह कथन सत्य है या असत्य ?
उत्तर – सत्य
पहेली – मैं एक अंक हूँ | मुझे लिखने के लिए वहीं पर वापस आना होता है, जहाँ से मुझे लिखना शुरू किया जाता है तो बताओ मैं कौन हूँ ?
उत्तर – 8
पहेली – एक महिला की 5 बेटियाँ हैं और सभी बेटियों का 1 – 1 भाई है तो बताओ उस महिला के कितने पुत्र हैं ?
उत्तर – 1 पुत्र, क्योंकि 5 बहनों का एक ही भाई है |
पहेली – एक पेड़ पर 5 कबूतर बैठे थे, जहाँ से 3 तोते उड़ गए तो अब बताओ पेड़ पर कितने कबूतर बैठे हैं ?
उत्तर – 5 कबूतर, क्योंकि सिर्फ तोते हीं उड़े हैं पेड़ से |
पहेली – मोहन हर साल अपने जन्मदिन पर 100 रुपये एक गुल्लक में डालता था | जब उसने अपने 60वें जन्मदिन पर रुपये गिन तो वो मात्र 1500 रूपए हीं थे, बताओ क्यों ?
उत्तर – मोहन का जन्मदिन 29 फरवरी को आता था | इसी कारण से 60÷4 = 15 ×100 = 1500 रूपए हुए |
पहेली – भोलू की टोकरी में 10 आम थे | जिसमें से उसने एक – एक आम अपने 10 दोस्तों में बाँट दिए मगर फिर भी टोकरी में एक आम रह गया था | बताओ कैसे ?
उत्तर – भोलू ने टोकरी से 9 आम निकालकर अपने पहले 9 दोस्तों में बाँट दिए | इसके बाद बचा हुआ 10वाँ आम टोकरी सहित 10वें दोस्त को दे दिया इसलिए टोकरी में एक आम बच गया |
पहेली – एक महिला 1970 में पैदा हुई और 1970 में हीं मर गई फिर उसकी उम्र 70 साल कैसे हुई?
उत्तर – महिला 1970 में पैदा हुई थी और जिस हॉस्पिटल के कमरे में उसकी मृत्यु हुई उसका नंबर 1970 (19वी मंजिल पर 70 नंबर रूम) था और उस समय उसकी उम्र 70 थी |
पहेली – 5 बंदरों को 5 केला खाने में 5 मिनट का समय लगता है, तो बताओ 4 बंदरों को 4 केला खाने में कितना समय लगेगा?
उत्तर – 4 मिनट |
पहेली – 5 में 1 जोड़ें, फिर 5 में 1 से गुणा करें, फिर दोनों से प्राप्त हुई संख्या को जोड़ने पर कौन सी संख्या बनेगी ?
उत्तर – 11, क्योंकि 5 + 1 = 6 और 5 x 1 = 5, फिर 6 + 5 = 11.
पहेली – चिंकी के पिता के 5 बच्चे हैं – चिंकू, मिंटू, टिंकू, पिंकू तो बताओ पांचवे बच्चे का नाम क्या है?
उत्तर – चिंकी
Conclusion
अब आप ये बताएँ कि Majedar Paheliyan in Hindi with Answer को बूझकर आपको कैसा लगा | अगर आपके मन में कोई भी पहेली है, जिसका जवाब आप ढूंढ नहीं पा रहे हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं | हम आपके हर पहेली का जवाब अवश्य देंगे | अगर यह मजेदार पहेलियाँ आपको पसंद आईं है तो इन्हें अपने दोस्तों के साथ Share जरुर करें |